प्रधानमंत्री आवास, भीमराव अंबेडकर आवास एवं मनरेगा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक Garhwa

 आज दिनांक 10 सितंबर 2022  दिन शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा कुमुद कुमार झा के अध्यक्षता में  प्रधानमंत्री आवास, भीमराव अंबेडकर आवास एवं मनरेगा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक रखी गई, जिसमें सभी पंचायत सचिव को प्रधानमंत्री आवास को शत  प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने मनरेगा से संबंधित  सोसल ऑडिट के द्वारा की गयी वसूलनीय राशि को अविलंब संबंधित कर्मी से वसूली करने का निदेश दिया तथा कहा कि एक सप्ताह के अंदर वसुलनीय राशि जमा नही करने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। 

सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया की प्रत्येक ग्राम से दो-दो योजना का अभिलेख तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जाय। बैठक में प्रधान सहायक रेनू कुमारी, प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण देव सिंह, प्रखंड समन्वयक प्रिया कुमारी ,लेखा सहायक खुशबू कुमारी, जनसेवक राजेश कुमार ,रंजन कुमार, अजीत कुमार सिंह ,भागीरथी रवि और पंचायत सचिव सुरेश चौधरी ,विनोद गुप्ता ,सुरेश राम ,रविंद्र दुबे आदि उपस्थित थे।


                                                       गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa