विधायक निधि से रौशन होगा गढ़वा शहरी क्षेत्र-स्ट्रीट लाइट के लिए मंत्री ने किया 10 लाख रुपए निर्गत garhwa

गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र अब विधायक निधि की राशि से रौशन होगा। दुर्गा पूजा के मौके पर भी शहर के विभिन्न चौक - चौराहों एवं गलियों में फैला अंधेरा यथाशीघ्र दूर हो जाएगा। गढ़वा  विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपए प्रदान किया है। इसके लिए मंत्री से ठाकुर ने उप विकास आयुक्त को तत्काल नगर परिषद के लिए राशि विमुक्त करने का निर्देश दिया है।

    मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि कई लोगों ने लंबे समय से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण हमेशा अंधेरा होने की जानकारी दी थी। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को यह समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। परंतु  कार्यपालक पदाधिकारी ने राशि का अभाव  होने के कारण स्ट्रीट लाइट लगाने में असमर्थता जताई। मंत्री ने दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ आदि आगामी पर्व त्यौहार को देखते हुए शहर में रोशनी की पूर्ण व्यवस्था प्रदान किया इसके लिए तत्काल अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपए स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निर्गत किया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने अथवा खराब होने के कारण अंधेरा छाया हुआ रहता है। मंत्री श्री ठाकुर ने इस कार्य के लिए 10 लाख उपलब्ध कराया है। सप्तमी से पूर्व पूरे शहर में करीब 225 नया स्ट्रीट लाइट लगा लिया जाएगा। साथ ही खराब पड़े पुराने स्ट्रीट लाइट की भी मरम्मत करा दी जाएगी।

गढवा से विकास कुमार की रिपोर्ट 


Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa