मुखिया सह भाजपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष मूंगा साह ने हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ ketar

 केतार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साह ने अपने पंचायत में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। वहीं उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त 2022 को 75 वें स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित करने के लिए लोगों को तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। 

यह अभियान लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज।तिरंगा झंडा हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है। यह राष्ट्रीय अखंडता का प्रतिनिधित्व करता है और भारतीय लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है।

मौके पर,भारद्वाज साह,मणिलाल गुप्ता,दिवाकर साह,दीनानाथ साह,बिन्दु विश्वकर्मा,शंभू साह,अशोक पासवान,राजा प्रसाद, सुरजन साह, दिनेश साह,विनोद साह,धर्मेन्द्र सिंह,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।







Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi