जिला जज ने श्रावणी मेला का किया शुभारंभ
हर हर महादेव.. बोल बम के जयघोष से गुंजा शिवालय..
श्री बंशीधर नगर:-- राजा पहाड़ी शिव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था व विश्वास का केंद्र है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण माह के पहली सोमवारी को राजा पहाड़ी शिव मंदिर में हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक किया। झारखंड सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने आए श्रद्धालु ने भगवान का विधिवत पूजा अर्चना किया। पहली सोमवारी के दिन सुबह से ही राजा पहाड़ी शिव मंदिर में शिव भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक चला। राजा पहाड़ी शिव मंदिर में दर्शनार्थियों के हर हर महादेव... जय भोलेनाथ और बोल बम के जयघोष से पूरा शहर वह शिवालय गुंजायाम हो गया।वही सोमवार से राजा पहाड़ी शिव मंदिर में एक माह तक चलने वाले श्रावणी महोत्सव आरंभ हो गया। श्रावणी महोत्सव का शुभारंभ गढ़वा जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह ने भगवान शिव की विधिवत पूजन अर्चन व जलाभिषेक कर किया। उन्होंने सपत्नीक के साथ पूजन किया पूजन कार्यक्रम मंदिर के पुजारी रामचंद्र पाठक, गोपाल पाठक व गोविंद पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोचार द्वारा संपन्न कराया गया। श्रावणी महोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं प्रकाश ध्वनि पेयजल की व्यवस्था की गई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह ने कहा कि राजा पहाड़ी शिव मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलनी चाहिए क्योंकि यह मंदिर पहाड़ की ऊंची चोटी पर विराजमान भगवान भोलेनाथ के चारों तरफ हरा भरा क्षेत्र लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर के इतिहास के बारे में मैं सुना हूं। जज ने कहा कि मैं अपने सपत्नीक के साथ भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर धन्य हो गया। इधर मंदिर निर्माण समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था को लेकर कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर के हर तरफ पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद हैं। मेला में आए लोगों के लिए मंदिर परिसर में प्रसाद स्टॉल, ब्रेक डांस, झूला, खाने पीने के सामान का स्टॉल में लगा है। पहाड़ के ऊपर जाने वाले रास्ते को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है दूसरे रास्ते से वाहनों को नीचे जाने दिया जा रहा है। हर तरफ मंदिर समिति के सदस्य लगे हुए है।
पुलिस को उचक्कों पर है पैनी नजर:- थाना प्रभारी
थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 1 माह तक चलने वाली श्रावणी मेला को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम कराई गई है मंदिर परिसर में पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ महिला व पुलिस बल के जवानों को तैनात किए गए हैं जो उचक्कों पर पैनी नजर बनाए रखे हैं। थाना प्रभारी ने सभी दर्शनार्थियों से अपना सामान को स्वयं सुरक्षा करने की अपील की है क्योंकि ऐसा देखा जाता है कि कुछ असामाजिक तत्व के लोग मंदिर में आकर किसी के समान पर नजर बनाए रखते हैं ऐसा देखा जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।