मुखिया सुनीता देवी को संघ का अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेवारी दी dandai

 डंडई मुख्यालय निवासी उप प्रमुख अंजली देवी के आवास पर शनिवार को सभी पंचायत के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियों ने मुखिया संघ का गठन को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में मुखिया और मुखिया प्रतिनिधियों ने अपने अपने पंचायत के विकास करने पर चर्चा करते हुए मुखिया संघ का गठन किया है।साथ ही पंचायत के विभिन्न समस्याओं को मिलजुल कर निपटाने का निर्णय लिया। मुखिया संघ का गठन डंडई पंचायत की मुखिया धनवंती देवी पति महेश्वर राम के अध्यक्षता में किया गया। सर्वसम्मति से रारो पंचायत के मुखिया सुनीता देवी को मुखिया संघ का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष जरही पंचायत के मुखिया महेंद्र चौधरी को चयनित किया गया। इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष बने  रारो पंचायत के मुखिया सुनीता देवी के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि हमारे प्रखंड के 9 पंचायत के मुखिया द्वारा सर्वसम्मति से मुखिया संघ का गठन कर रारो पंचायत के मुखिया सुनीता देवी को संघ का अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेवारी दी है। किसी भी स्थिति और परिस्थिति में सभी मुखिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और पंचायत की जन समस्याओं  का समाधान कराएंगे। साथ ही कोई भी निर्णय मिल जुलकर  लेंगे और समस्या का समाधान करेंगे। वहीं उपाध्यक्ष बने जरही पंचायत के मुखिया महेंद्र चौधरी ने बताया कि  प्रखंड के सभी पंचायत का विकास मिलजुल कर करेंगे जो हमें उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है उसे निस्वार्थ और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे ।

इस मौके पर झोतर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विष्णु यादव, करके पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललन चौधरी, सोनेहरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय पासवान, लवाही पंचायत के मुखिया बच्चा लाल गुप्ता, पचोर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा कांत सिंह , तसरार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि रामाशीष प्रसाद, करके पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि चुनमुन चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

 बिन्दु कुमार की रिपोर्ट


Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa