झारखंड निषाद विकास संघ की हुई बैठक-लिया गया कई निर्णय-70% से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को भी किया जाएगा सम्मानित untari

 उंटारी रोड।झारखंड निषाद विकास संघ की बैठक  अशोक बिहार गढ़वा में सुदामा चौधरी के आवास पर की गई जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि *विरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि 25 जुलाई को मनाई जाएगी साथ ही साथ निम्नलिखित कार्यक्रम का आयोजन बंधन मैरेज हॉल गढ़वा  मे  किया जायेगा ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022में जिला परिषद् सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, उपमुखिया, प्रमुख, उप प्रमुख, वार्ड सदस्य के पद पर नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा । पंचायत चुनाव में दूसरे स्थान पर आए हुए प्रत्याशीयों को भी सम्मानित किया जाएगा ।  जैक बोर्ड, CBSE  बोर्ड के क्लास 10th,12th में 70%के अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। झारखंड निषाद विकास संघ के पलामू जिला अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी ने    पंचायत चुनाव में जीते हुए प्रत्याशी, दूसरे स्थान पर आए हुए प्रत्याशी,एवं 10th,12th में 70%से ऊपर अंक लाने वाले  छात्र छात्राओं जैसे सम्मानित होने वाले लोगो से  नाम, पिता का नाम, पता तथा प्राप्तांक की सूची संगठन में जमा करने की अपील की है।इस अवसर पर कमलेश चौधरी केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बीरेंद्र चौधरी केंद्रिय उपाध्यक्ष अनिल चौधरी गढ़वा जिला अध्यक्ष, अनुज कुमार चौधरी पलामू जिला अध्यक्ष, अजय मेटल गढ़वा महासचिव,  सुदामा चौधरी गढ़वा उपाध्यक्ष, सुदामा चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, चन्दन चौधरी, श्यामलाल मल्लाह, गुड्डू चौधरी, सुरेन्द्रनाथ चौधरी सहित कई लोग  मौजूद थे।

Report Udit Choudhary



Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda