भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने बताया कि जल शक्ति एवं आदिवासी मामले केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार बिशेश्वर टुडु का आगमन गढ़वा में चार जुलाई 2022 को होगा। उन्होंने कहा चार जुलाई को सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन होगा। आगमन के दौरान सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद सरकारी अफसरों के साथ बैठक करेंगे। एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद पत्रकार वार्ता करेंगे फिर वो पुनः दिल्ली वापस लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में सरकारी योजनाओं का काफी बंदरबांट हो रही है । केन्द्र सरकार लगातार जनहित के लिए काम कर रही है l लेकिन झारखंड में वर्तमान की हेमंत सरकार योजनाओं को ठीक से धरातल पर उतारने में विफल साबित हो रही है l उन्होंने कहा अभी कुछ दिनों पहले गढ़वा जिला महामंत्री संतोष दुबे केन्द्रीय राज्यमंत्री बिशेश्वर टुडु से दिल्ली आवास पर मुलाकात कर गढ़वा की वर्तमान हालात पर बात किया है। उन्होंने कहा मोदी सरकार में घर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिए नल जल योजना चलाया जा रहा है जिसमें पाइपलाइन के माध्यम नल जल योजना के तहत गढ़वा शहर सहित जिले के सभी गांवों में पानी पहुंचाया जा रहा है l
वही जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार बिशेश्वर टुडु के आगमन को लेकर भाजपा गढ़वा जिला द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री के आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान गढ़वा जिला के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे गढ़वा हेलिपैड पर आगमन के पश्चात वे सीधा सर्किट हाउस जाएंगे एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।