20 सूत्री अध्यक्ष ने कई विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण nagar

 श्री बंशीधर नगर : प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे ने सोमवार को प्रखंड के तीन विद्यालयों प्राथमिक विद्यालय हेन्हों, मध्य विद्यालय मर्चवार एवं कन्या मध्य विद्यालय नगर ऊंटारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं भोजन देने का निर्देश दिया।इसकी जानकारी देते हुये प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय हेन्हों के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नामांकित 56 बच्चे में से मात्र 10 बच्चे ही उपस्थित थे। बच्चों की उपस्थिति कम होने पर नाराजगी व्यक्त प्रधानाध्यापक को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बच्चों को मेन्यू के अनुसार मध्याहन भोजन देने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने मध्य विद्यालय मर्चवार में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और ज्यादा से ज्यादा बच्चों की उपस्थिति कराने का निर्देश दिया। वहीं कन्या मध्य विद्यालय नगर ऊंटारी में शिक्षक अनुपस्थित पाये गये थे। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षिकाओं से समय पर और सभी घण्टी में बच्चों को पढ़ाने का निर्देश दिया। शैलेश चौबे ने कहा कि सरकार बच्चों की पढ़ाई पर करोड़ों खर्च कर रही है। उसके बाद भी शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दे रहे हैं। जो देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को अवगत करायेंगे।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa