पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। Garhwa-

  आज दिनांक 22.06.2022 को पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंचायत आम चुनाव के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निष्पादन हेतु सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई एवं उनके कार्य की सराहना की गई । बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं निर्देश दिए गए :- 1. वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखे जाने का निर्देश दिया गया । व्हाट्सएप, टि्वटर सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखे जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि धार्मिक उन्माद अथवा विधि व्यवस्था को भंग किए जाने के उद्देश्य से पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके। 2. विगत कुछ माह में जेल से बाहर निकले संगठित अपराधिक गिरोह के सदस्यों, गृहभेदन सहित अन्य संपत्तिमूलक कांडों में जेल से छूटे अभियुक्तों के वर्तमान गतिविधि का सत्यापन करने एवं संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर उनके विरुद्ध निगरानी प्रस्ताव समर्पित करने, सीoसीoएo लगाने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई किए जाने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया। 3. सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों का अनुपालन कराने हेतु विशेष अभियान चलाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके । साथ ही सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु/घायल होने से संबंधित दर्ज कांडों में सभी आवश्यक कागजातों के साथ माननीय न्यायालय में ससमय अंतिम प्रतिवेदन समर्पित  करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि पीड़ित/ पीड़ित के परिजन को ससमय कानूनी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा मिल सके। 4. अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल क्षेत्र के अंचलाधिकारी को सूचित करते हुए Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules 2017 के अंतर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी परिस्थिति में किसी भी थाना क्षेत्र से अवैध खनन की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। 5. सभी नक्सल प्रभावित थाना के थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी आसूचना संकलन करते हुए लगातार अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया ताकि नक्सल गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके । 6. सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाएंगे एवं विशेष रूप से 03 वर्ष से अधिक लंबित कांडों का निष्पादन सुनिश्चित कराएंगे ।    7. माननीय न्यायालय से निर्गत  वारंट/ कुर्की, सूचनाधिकार से संबंधित मामले, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन एवं पी0जी0 पोर्टल से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया। 8. थाना दिवस के अवसर पर अंचल के पदाधिकारी के साथ मिलकर भूमि विवाद से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निपटारे पर बल दिया गया। 9. माह में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/ पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रंका अनुमंडल में सक्रिय क्रियावादी भानु सिंह खरवार को उसके महिला सहयोगी के साथ एके-47 एवं अन्य हथियार तथा कारतूस  के साथ गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले  श्री सुदर्शन कुमार आस्तिक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका; पुoनिo रामजी महतो, पुलिस निरीक्षक, रंका अंचल; पुoअoनिo वीरेंद्र हांसदा, थाना प्रभारी, चिनिया ; पुoअoनिo शिव लाल गुप्ता, थाना प्रभारी, रमकंडा ; पुoअoनिo रामेश्वर उपाध्याय, थाना प्रभारी, रंका;  पुoअoनिo नीतीश कुमार, रंका थाना; हवलदार अवधेश कुमार सिंह, हवलदार अरुण कुमार, हवलदार चंद्रशेखर प्रसाद, हवलदार नारायण प्रसाद, आरक्षी 705 किनोद साहू, आरक्षी 747 कुंज बिहारी लाल, आरक्षी 1306 धीरज कुमार दुबे, आरक्षी 1084 भूपेंद्र कुमार मिश्रा, आरक्षी 987 धर्मेंद्र यादव, आरक्षी   1348 अमरिका महतो, आरक्षी 1417 हृदयानंद यादव, आरक्षी 65 रामाकांत शर्मा, आरक्षी 218 अशोक राम, आरक्षी 230 अभिमन्यु कुमार सिंह, आरक्षी 890 अखिलेश्वर राम, आरक्षी 749 धर्मेंद्र कुमार सिंह, चालक आरक्षी 935 मोo इमरान खान, चालक आरक्षी 924 मोo परवेज, आरक्षी 331 श्याम बिहारी यादव एवम आरक्षी 07 नरेश माझी  को सम्मानित किया गया। अपराध गोष्टी के पश्चात पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनते हुए उसके समाधान का आश्वासन दिया गया।

विकास कुमार की रिपोर्ट 













Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi