श्री बंशीधर नगर राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत 1970 ईस्वी से अमेरिकी पर्यावरणविद गैलार्ड नेल्सन ने की थी। आज पूरी दुनिया अपनी धरती को संरक्षित करने के लिए नए थीम इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेट के तहत विश्व पृथ्वी दिवस मना रही है। पृथ्वी दिवस बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक व संवेदनशील बनाना है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के सबसे बड़े स्रोत वृक्ष /जंगल हैं। वृक्ष ही जलवायु और मौसम को ठीक रखते हैं तथा वन्य जीवन को संरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ व आपदा को नियंत्रित करते हैं,ऑक्सीजन व औषधि देते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पृथ्वी को संरक्षित करने संबंधित नारे/स्लोगन प्रदर्शित कर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया गया। पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री राम लला मिश्रा, श्रीमती मीरा कुमारी, श्री खुश्दिल कुमार सिंह, श्री आफताब आलम एवं श्रीमती सुधा कुमारी ने भी विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।