पुरानी परंपरा, अंधविश्वास और आडंबर को तोड़ने में लोगों ने किया बहुत अच्छा प्रयास। MERAL

 मेराल प्रखंड  अंतर्गत खोरीडीह पंचायत  के  तरके गांव में जो इसी वर्ष 2022 में एक भव्य देवी मंदिर का निर्माण किया गया। मंदिर के इस निर्माण में कमलापुरी वैश्य समाज का बहुत ही सराहनीय सहयोग एवं सबों का योगदान भी  रहा है। वहीं पर नवयुवक समिति के अध्यक्ष गोपीचंद चौधरी , उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद, सचिव राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष श्यामलाल साव, सदस्य मनोज प्रसाद कमलापुरी, विनोद चौधरी, दिलीप प्रसाद , श्यामजी चौधरी, बबलू चौधरी, विनोद कुमार कमलापुरी, संतोष प्रसाद, शंभु, प्रसाद,  और तमाम वैश्य परिवार ,चौधरी परिवार , ब्रह्मण परिवार एवं अन्य लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण हुआ। साथ ही साथ दिनांक 8/4/ 2022 का कलश यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा के साथ ग्राम चेचरिया के  घनश्याम पंडित के सानिध्य में पूजा पाठ का कार्यक्रम चल रहा है।

ग्राम तरके के बुद्धिजीवी वर्ग एवं पंडित के सहयोग से बहुत पुरानी परंपरा बलि प्रथा एवं अंधविश्वास को तोड़कर आज 5 वर्षो से सात्विक पूजा अर्चना देवी का होता है। दिनाक 8/4 /2022 को ही शाम में  गायत्री माता का दीप यज्ञ  सतसंग हुआ, जिसमें गढ़वा जिला समन्वयक  विनोद पाठक,  अखिलेश कुशवाहा  एवं चेचरिया गांव  से शकुंतला देवी के द्वारा अच्छी-अच्छी बातें ,सच्चे मार्ग पर चलने, परोपकार करने ,और अपना विचार बदलने के लिए, अमृत्तुल्य बातों को समाज के बीच में रखा गया, जिसमें सैकड़ों माता बहने उपस्थित हुए।






Latest News

आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में उठी सशक्त कार्रवाई की मांग Garhwa