पिछले 23 दिसंबर को आयोजित स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल 13वीं झारखंड क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में बोकारो के आशा किरण बारला ने अंडर 20 आयु वर्ग महिला के 6 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त की थी जिसे उस समय के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने सम्मानित किया था स्टेट चैंपियनशिप के बाद हुआ पिछले 25 मार्च को नागालैंड के कोहिमा में आयोजित सैफ क्रॉस कंट्री एंड 56वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में अंदर 20 आयु वर्ग के 6 किलोमीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त की है। उसके इस उपलब्धि पर झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री निवर्तमान विधायक मिथलेश कुमार ठाकुर ने ट्वीट कर बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। खेल के विकास के लिए व्यक्तिगत रूप से भी वे झारखंड में कहीं भी उनकी जरूरत होगी तो वे हमेशा उपलब्ध है उसके इस उपलब्धि पर गढ़वा जिला ऐथेलेटिक्स संघ के सचिव आलोक मिश्रा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी तिवारी ,संयुक्त सचिव सुशील तिवारी कोषाध्यक्ष अजय कांत, उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोदार जिला खेल प्रतिनिधि धीरज दुबे, ओम प्रकाश गुप्ता, कौशलेश तिवारी आदि लोगों ने बधाई दिया है।