आज दिनांक 02 फरवरी 2022 को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बजट पर लाइव के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरनीय नरेन्द्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरनीय जे पी नाडा जी ने दोनों संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किए ।
पीएम मोदी ने बजट 2022 को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्बोधित करते हुए कहा-जब पूरा विश्व नए सिरे से भारत को देख रहा है तो हमारे लिए भी आवश्यक है कि हम अपने देश को तेज गति से आगे बढ़ाएं। यह समय नए अवसर, नए संकल्पों की सिद्धी का समय है। जरूरी है कि भारत आत्म निर्भर बने और आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो उन्होंने बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही उन्होंने कहा कि निर्मला सीताराम जी ने बहुत ही खूबसूरती से बड़ी कोशिश करके कम समय में बजट के कुछ पहलुओं को हमारे सामने रखा।
पीएम मोदी ने कहा कि निर्मला जी ने जो बजट पेश किया है अगर राजनीतिक एंगल छोड़ दें तो उसका बहुत स्वागत हुआ है। इस बजट में देश को आधुनिकता की ओर ले जाने की ओर अहम कदम उठाए गए हैं। बीते सात साल में जो नीतियां बनीं, उस वजह से भारत की अर्थ व्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी प्रदेश कार्यसमिति मुकेश निरंजन सिन्हा सूरज गुप्ता जिला महामंत्री संतोष दुबे जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र दुबे संजय भगत मुरली श्याम सोनी राजीव रंजन तिवारी पूर्व उपाध्यक्ष बिन्ना पाठक नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप मंडल अध्यक्ष अखिलेश तिवारी शिवनारायण चंद्रा मनोज जयसवाल अनवर साह बाला प्रसाद केशरी यसवंत मिश्रा रविन्द्र यादव पार्वती सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।