प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया
कांडी प्रखंड में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, मंडल महामंत्री शशि रंजन दुबे व कांडी मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद सहित प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने मन की बात सुनी।
यह 2022 में मन की बात का पहला एपिसोड है, जबकि प्रधानमंत्री के मन की बात का यह 85वां एपिसोड है।
प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बापू के शिक्षा को याद करने का यह दिन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे एक करोड़ से ज्यादा बच्चों ने अपनी मन की बात लिख कर भेजा है।
मन की बात में उन्होंने तिरंगे से सजे पोस्टकार्ड का भी जिक्र किया।साथ ही प्रधानमंत्री ने बाल पुरस्कार व पद्म अवार्ड विजेताओं की सराहना भी की।
पीएम ने लोगों से नेशनल वॉर मेमोरियल जाने की भी अपील की।
कहा कि नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर आपको अलग तरह की उर्जा व प्रेरणा का अनुभव होगा।