वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विकास उपध्याय को बनाया गया कांडी प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष--brajesh panday

 कांडी/गढ़वा :झारखंड सरकार के योजना एवं विकास विभाग द्वारा विकास उपध्याय को कांडी प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रय कार्यान्वयन समिति  का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।बताते चलें कि विकास उपध्याय एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं। जो शुरू से ही कांडी प्रखंड क्षेत्र के विकास के लिए सामाजिक रुप से कार्य करते रहे हैं। विकास उपध्याय को कांडी प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष बनने की खबर सुनते ही रविवार को  टेलीफोनिक व घर पहुंच कर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।हरिनारायण पांडेय,बबलू पांडेय,विजय शंकर पांडेय,युगल शर्मा, सुरेश पासवान, राजेंद्र पांडेय व शत्रुघ्न कुमार सहित दर्जनों लोगों ने रविवार को विकास उपध्याय के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दिया।योजना एवं विकास विभाग द्वारा विकास उपध्याय को अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के कांडी प्रखंड अध्यक्ष जवाहर राम को उपाध्यक्ष सहित शिव सिंह,मुन्ना ठाकुर, अंजनी कुमार सिंह, रामचंद्र राम,हतीफ खलीफा,रमेश ठाकुर व प्रमोद राम को सदस्य मनोनीत किया गया है।मालूम हो कि इससे पहले 6 दिसंबर 2021 को सरकार की ओर 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। राज्य सरकार ने विभिन्न दस मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की कमान दी है।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa