झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन meral- amresh-

 मेराल झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को गोंदा पंचायत के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक गोंदा बाजार में पर्यवेक्षक कामेश्वर सिंह, युवा नेता अतहर अली, विनोद प्रसाद तथा अजय प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति में हुई। बैठक में सांगठनिक चुनाव को लेकर चर्चा हुई, कार्यकर्ताओं के विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से परशुराम कुशवाहा को पंचायत अध्यक्ष, पंचम कुमार रजक को सचिव तथा रामकुमार पासवान कोषाध्यक्ष बनाए गए।

बैठक की अध्यक्षता उदय कुमार मेहता तथा संचालन सुरेंद्र गोस्वामी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। चयनित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती तथा पार्टी के नियमों का अक्षरश: पालन करने का संकल्प लिया। बैठक में उपरोक्त के अलावा मानिक राम, प्रसाद उरांव, सुनेश्वर सिंह, लक्ष्मण राम, मुरारी सिंह, रामबचन साव, सिविल सर्जन साव सहित कई बूथ कमेटी के कार्यकर्ता तथा ग्रामीण शामिल थे।






Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa