कांडी /गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के राणाडीह बारो नदी के किनारे स्थित जीपीएस ईटभट्टा पर एक महिला मजदूर की संदेहास्पद मौत हो गई।आसपास के मजदूरों ने बताया कि मौत फाँसी लगाने से हुई है।घटना गुरुवार की दोपहर बाद की बताई जा रही है।घटना के बाद कांडी पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की।
बताया जा रहा है कि युवती के माता पिता जो लातेहार जिला के मंगरा, मुर्गीडीह के रहनेवाले हैं , उनका आने का इंतजार किया जा रहा है।उनके आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा। समाचार लिखे जाने तक युवती के माता पिता घटना स्थल पर नहीं पहुंचे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला मजदूर का नाम मालती देवी उम्र 23 बर्ष है।बताया जा रहा है कि उसकी शादी एक बर्ष पूर्व ही उत्तर प्रदेश के डाला ओबरा में सूर्या विश्वकर्मा नामक युवक के साथ हुआ था। मृत युवती अपने पति के साथ ईट भट्टा पर मजदूरी करती थी।मजदूरों ने पति-पत्नी में झगड़ा होने की बात भी बताई है।
