युवा समाजसेवी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी को आई कैन फाउंडेशन द्वारा ह्यूमनटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया जाएगा-GARHWA

 गढ़वा: गढ़वा के युवा समाजसेवी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी को आई कैन फाउंडेशन द्वारा ह्यूमनटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए डॉ असजद ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर को दिल्ली में आई कैन फाउंडेशन द्वारा  ह्यूमनटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 के लिए  झारखंड राज्य से उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता के श्रेणी में चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त संस्था देश भर से अलग अलग राज्यों से अलग अलग श्रेणी के लिए कुल 50 व्यक्तियों को और 16 संस्थाओं को सम्मानित करेगी। जिसमे उन्हें झारखंड राज्य से उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने पर सोशल वर्कर के श्रेणी में चयन किया गया है। डॉ असजद अंसारी इससे पहले भी कई बार कोरोना वॉरियर्स व सोशल वर्कर के रूप में सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में उन्हें बिहार में ग्लोबल राइजिंग स्टार अवार्ड 2021 से नवाजा गया था। बिदित हो कि डॉक्टर असजद अंसारी समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा बढ़चढ़ कर भाग लेते है। वे रक्तदान, कंबल वितरण, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, अनाज वितरण, मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, पाठ्य सामग्री का वितरण,  विवाह में सहयोग, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में कई सेवा कार्य कर चुके हैं। इस संबंध में डॉ असजद अंसारी ने कहा कि वे अब तक 26 बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावे कई बार स्वास्थ व रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को लाभ पहुंचा चुके हैं। वहीं इनके द्वारा  जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, राशन, दवाई, कपड़े, गरीब लड़कियों की पढ़ाई व शादी में मदद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा  कोरोना महामारी में 5000 से ज्यादा परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया था। वे अपनी संस्था के माध्यम से   पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से  अब तक 2500 से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। वही इनके द्वारा हर साल स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाता है। वहीं हर धर्म के त्योहारों में श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था किया जाता है। डॉ असजद अंसारी के द्वारा हर गरीब व असहाय बेटियों की शादी में गुप्तदान किया जाता है। जिससे गरीब व असहाय बेटियों के परिजनों को काफी सहूलियत होती है। उन्होंने कहा कि वे मिल्लत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से अभी तक उनके द्वारा 13 बार मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया कर चुके हैं। वहीं 455 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष ठंड के दिनों में गरीब व असहाय लोगो  के बीच कंबल वितरण किया जाता है। अभी तक उनके द्वारा 1300 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा चुका है।  शहर के  साथ-साथ गांव को स्वच्छ बनाने को लेकर उनके द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। अभी तक उनके द्वारा 125 बार स्वच्छता अभियान चलाया जा चुका है। डॉ असजद अंसारी के द्वारा प्रत्येक वर्ष शिक्षा, रक्तदान व समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित किया जाता है। ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लेते हुए शिक्षा, रक्तदान, समाज सेवा व अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने का प्रयास करें। बच्चों के बेहतर करियर चयन को लेकर उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष कॉंसेलिंग का भी आयोजन किया जाता है। इसके अलावा उनके द्वारा लोगों को स्वस्थ रखने को लेकर समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। निशुल्क दवा वितरण की जाती है। इस संबंध में डॉ असजद ने कहा कि उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने व जरूरतमंद लोगों की सेवा करना काफी अच्छा लगता है।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa