उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला की छठवीं कक्षा की छात्रा के आकस्मिक निधन पर किया गया शोकसभा का आयोजन Report Brajesh Panday

 कांडी /गढ़वा : कांडी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला में शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया जाएगा।

विद्यालय में कक्षा छठवीं में पढ़ने वाली  छात्रा नीलम कुमारी की अज्ञात बीमारी से शुक्रवार को मृत्यु हो गई थी।

मृतक विद्यालय की पूर्व संयोजिका तथा वर्तमान विद्यालय प्रबंधन समिति की सह संयोजिका गीता देवी की पुत्री थी।

शनिवार की सुबह विद्यालय में शोकसभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

शोकसभा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नृपेंद्र सिंह,रविन्द्र चौबे,धर्मेंद्र साह,दयानंद यादव,कमलेश कुमार, नौशाद अहमद,शैलेंद्र यादव व ललन राम सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।








Latest News

539 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार Kandi