गुलशने सैयदना इस्लामिया कमेटी पतिला के तत्वधान में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सह बाल दिवस मनाई गयी report brajesh panday

 कांडी /गढ़वा : कांडी- प्रखंड के पतीला गांव के मदरसा में रविवार को गुलशने सैयदना इस्लामिया कमेटी के तत्वधान में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सह बाल दिवस मनाई गयी।   इस दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी के बारे में बताते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया ।इससे पूर्व मदरसा के हाफिज अब्दुल मन्नान सहित अन्य  ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छोटे बच्चे व अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू को पूरा देश चाचा के नाम से भी पुकारता था।वे छोटे बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे।हम सभी को उनकी कृतियों को आत्मसात करने की जरूरत है।मौके पर अलीमुद्दीन खलीफा , यूनुस हाशमी, सदर रफीक शाह ,रफीक खलीफा , मस्जिद खलीफा सज्जन हुसैन, शौकत अंसारी, संतोष कुमार के अलावा अन्य कई गण्य मान लोग सहित बड़ी संख्या में छोटे छोटे बच्चे मौजूद थे ।




Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi