दहेज के लिए रानी कुमारी उर्फ ज्योति की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल meral garhwa

 मेराल थाना में पुलिस उपाधीक्षक गढ़वा अवध कुमार यादव ने प्रेस   वार्ता कर मेराल थाना में दहेज के लिए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि विगत दिन रेजो गांव में तिलक दहेज को लेकर रानी कुमारी उर्फ ज्योति की हत्या कर दी गई थी। जिसमें मुख्य आरोपी उसका पति अनुज कुमार पासवान उम्र 28 वर्ष पिता धर्म देव पासवान रेजो गांव निवासी आरोपी था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आवेदन कर्ता मृतिका के चाचा बबन राम  नगर बंशीधर थाना के अधौरा गांव निवासी ने इसके अलावे अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जिसकी पुलिस अनुसंधान कर रही है। अनुसंधान के बाद साक्ष्य के आधार पर अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस अभियान में थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद पुअनि सुरजीत चौधरी पुअनि अजीत कुमार पुअनि संजय कुमार कुशवाहा पुअनि पवन कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।






Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi