कांडी/गढ़वा :सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 26 नवंबर को गढ़वा आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में कांडी प्रखंड से 500 झामुमो कार्यकर्ता भाग लेंगे।
कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित झामुमो कार्यालय में बुधवार को कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में कांडी प्रखंड में प्रचार प्रसार करने के साथ साथ 26 नवंबर को कांडी प्रखंड के हर क्षेत्र से कार्यकर्ता को ले जाने के लिए गाड़ी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
विदित हो कि गढ़वा में नया समाहरणालय व स्टेडियम का शिलान्यास व घंटाघर का उद्घाटन करने 26 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गढ़वा आ रहे है।
कांडी में आयोजित उक्त बैठक में झामुमो नेता पिंकू पांडेय, प्रखंड उपाध्यक्ष आलोक तिवारी,प्रखंड सचिव अंजनी सिंह,अशोक प्रसाद,बाबू खान,प्रमोद राम,लल्लू मेहता व रामबली मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।