हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिवस पूरी दुनिया में अकीदत व मसर्रत के साथ मनाया जाता है--डॉ यासीन अंसारी Garhwa-Vikash

 गढ़वा: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मदरसा तबलीगुल इस्लाम गढ़वा के सदर सह वरिष्ठ समाजसेवी डॉ यासीन अंसारी ने गढ़वा जिला के सभी लोगों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा की हजरत  मुहम्मद साहब का जन्मदिवस पूरी दुनिया में अकीदत व मसर्रत  के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब के संदेश किसी एक समुदाय के लिए नहीं,  बल्कि पूरी इंसानियत के लिए है। इनके चन्द पैगाम यह है कि मजदूर की मजदूरी का पसीना सूखने से पहले अदा कर देनी चाहिए। यातीमो या अनाथ के साथ सहानुभूति रखनी चाहिए। अपने पड़ोसियों जिसकी तादाद 40 घरों की होती है। उनकी खबरगीरी लेते रहना चाहिए। अगर कोई पड़ोसी भूखा रह गया तो आपका खाना हराम माना जाएगा। जीवन के आखरी पैगाम में उन्होंने दुनिया को बताया कि सारे इंसान बराबर हैं। रंग, नस्ल, अमीर, गरीब इत्यादि में कोई भेद भाव नहीं है। उनके बताए पैगाम पर इंसान को अमल करना चाहिए। ताकि सामाजिक खुशहाली, अमन चैन का जीवन बसर हो।




Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi