खुलेआम भीड़ में फायरिंग गढ़वा में झामुमो गुण्डा राज फैला रहा है--जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे Garhwa-Vikash

 भाजयुमो गढ़वा जिला इकाई द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस को संवोधित करते हुए भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि झामुमो ने जिस तरह से चिनिया के बरवाडीह में अश्लील डांस एवं फायरिंग कर कानुन का खुलेआम धज्जियां उड़ाई गयी। जिला प्रशासन इस मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं किया है उन्होंने कहा कि क्या इस मामले में प्रशासन ने अनुमति दिया था। आखिर किस नियम के तहत भीड़ लगाकर अश्लील डांस का आयोजन किया गया। नियम कानून को ताक पर रखकर खुलेआम भीड़ में फायरिंग किया गया। इस से यह साबित होता है कि गढ़वा में झामुमो गुण्डा राज फैला रहा है उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने पुतला दहन कार्यक्रम किया था तो प्रशासन के लोगो ने पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी सहित कई कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा दायर कर दिया था। लेकिन आज जब चिनिया में कानुन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गयी तो प्रशासन मौन क्यों हैं आखिर किस नियम के तहत खुलेआम फायरिंग एवं अश्लील डांस किया गया। उसके बाद लाठी डंडे से मार-पीट भी हुआ है इस पर मामले में प्रशासन कारवाई करे उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला प्रशासन झामुमो के दबाव में काम कर रही है अगर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम का अनुमति नहीं दिया था तो फिर कारवाई क्यों नहीं किया गया। निश्चित रूप से झामुमो के दबाव में प्रशासन काम कर रही है प्रशासन को निष्पक्ष होना चाहीए लेकिन गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड में झामुमो गलत काम को बढ़ावा देने में लगी हुई है उन्होंने कहा कि इस मामले में बड़ी अनहोनी हो सकती थी जब से गढ़वा में झामुमो विधायक मिथलेश ठाकुर बने हैं हर जगह मनमानी चल रहा है गढ़वा जिला प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी पर कार्रवाई करें। नियम कानून सबके लिए एक होना चाहीए। अगर निष्पक्ष जांच एवं कारवाई नहीं किया गया तो भाजयुमो इस मामले को लेकर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय नवीन जायसवाल जिला कार्यसमिति सदस्य अजीत तिवारी उदय कुशवाहा राजा राम तिवारी जावेद अख्तर सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।



Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi