लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अनिल सोनी ने की। लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की बैठक क्लब के कोषाध्यक्ष पूनमचंद के होटल आरडीएस में की गई। बैठक में दो अक्टूबर से शुरू होने वाली लायंस सेवा सप्ताह में किए जाने वाले कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर क्लब के सचिव डॉ असजद ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लायंस सेवा सप्ताह दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि बैठक में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सभी पदाधिकारी व सदस्यों की सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉ असजद ने बताया कि दो अक्टूबर को प्रभात फेरी प्रोजेक्ट चेयरमैन परेश तिवारी के नेतृत्व में सुबह 6 बजे से लायंस टीकाकरण (चेकनाका) के पास से निकाली जाएगी। जबकि तीन अक्टूबर को वृक्षारोपण
प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रीतम राज के नेतृत्व सुबह 7 बजे रामलल्ला कुटी में किया जाएगा। चार अक्टूबर को कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान प्रोजेक्ट चेयरमैन राजेश गुप्ता के नेतृत्व
10 बजे दिन में सुमित्रा वस्त्रालय मेन रोड के पास चलाया जाएगा।पांच अक्टूबर को स्वागत एवं जागरूकता बोर्ड प्रोजेक्ट चेयरमैन पूनम के नेतृत्व में सुबह 9 बजे शाहपुर रोड, हनुमान मंदिर के समीप लगाया जाएगा।छह अक्टूबर को पशु सुरक्षा पट्टिका प्रोजेक्ट चेयरमैन कंचन साहू के नेतृत्व में दो बजे दिन में
मेन रोड में आयोजन किया जाएगा। सात अक्टूबर को नुक्कड़ पर वृद्ध एवं निर्धन सब्जी विक्रेता से सामग्री खरीदकर गरीबों में बांटने का कार्यक्रम प्रोजेक्ट चेयरमैन संतोष कश्यप व अरुण सोनी के नेतृत्व में दो बजे दिन में घंटा घर (रंका मोड़) के पास किया जाएगा। आठ अक्टूबर को बीएसकेडी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल सोनी, डॉ असजद व पूनमचंद के नेतृत्व में 10 से 12 बजे तक दिन में किया जाएगा। इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव डॉ असजद अंसारी, कोषाध्यक्ष पूनमचंद, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपेंद्र ठाकुर, विश्वास शर्मा, अरुण सोनी, संतोष कश्यप आदि उपस्थित थे।