बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो विधायक सह विरोधी दल विधानसभ के मुख्य सचेतक विरंचि नारायण उपस्थित हुवे। साथ मे प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख सुमन कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा उपस्थित हुवे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री दीपक शर्मा किये। बैठक में आगामी कार्यक्रमो पर विशेष चर्चा हुई। बैठक को विधायक विरंचि नारायण और प्रदेश पदाधिकारी सुमन कुमार ने संबोधित किये।विरंचि नारायण ने बैठक को संबोधित करते हुवे कहा कि युवा मोर्चा पार्टी के रीढ़ होते है। मैं भी युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष रह चुका हूं। मोदी जी 71 वें जन्मदिवस पर युवा मोर्चा 28 सितम्बर को ब्लड डोनेट करेगे और कम से कम 71 यूनिट करेगे। इसके साथ युवा मोर्चा 3ओ सितम्बर को आजादी के अमृत महोत्सव मनाएंगे और 3 अक्टूबर को नमो क्विज का आयोजन करेगे। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने युवा मोर्चा को अपने संबोधन से ऊर्जा भरने का काम किया है। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री विकास मलाकर ने किया।आज के इस बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक केशरी, भाजयुमो जिलामहामंत्री दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष बब्बू सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, उपाध्यक्ष सुजीत जैसवाल, राजेन्द्र साव,भोला साव, जिला मंत्री अविनाश मिश्रा, पवन सिंह, मनीष सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार,जिला सोशल मीडिया प्रभारी मारुति नंदन,कुमार सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित हुए