कांडी बीडीओ मनोज तिवारी द्वारा बुधवार को पोषण रथ को रवाना किया गया -- Report- Brajesh Panday-

 कांडी/गढ़वा :बाल विकास परियोजना कांडी की ओर से बुधवार को पोषण रथ के साथ पोषण रैली निकाली गयी।बीडीओ मनोज तिवारी ने रैली को रवाना किया।इस रैली का नेतृत्व महिला पर्यवेक्षिका संध्या देवी कर रही थीं।रैली में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका शामिल हुए।पूरे प्रदेश में 1 से 30 सितम्बर तक पोषण माह मनाया जा रहा है।यह रैली ब्लॉक प्रांगण से चल कर कांडी बाजार तक गयी।पर्यवेक्षिका ने बताया कि लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली गयी है।लोग अपने व अपने पूरे परिवार को पोषण के प्रति जागरूक हों ताकि उनका परिवार का हर सदस्य स्वस्थ व निरोग रहे इसके लिए पौष्टिक भोजन लेना जरूरी है।रैली में शामिल महिलाएं स्लोगन बोलती चल रही थीं,हरि साग सब्जी खाएंगे कुपोषण को दूर भगाएंगे।

गाजर,मूली ,सलजम खाओ,रतौंधी दूर भगाओ आदि स्लोगन बोल लोगों को जागरूक करने का काम कर रही थीं।मौके पर सेविका मंजू देवी,माया देवी,नगीना देवी,रेखा देवी,अंजू देवी,प्रमिला देवी,ललिता देवी सहित सभी सेविका व सहायिका शामिल थी।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa