झारखंड प्रदेश के मानवाधिकार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंदर यादव ने राष्ट्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष साधना ओझा से शिष्टाचार मुलाकात किया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ने शनिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना ओझा से शिष्टाचार मुलाकात किया। उस दौरान राज्य में हो रहे अपराध और मानवाधिकार का हनन पर चर्चा किया। साथ ही साथ संगठन का विस्तार और मजबूती पर भी चर्चा किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ने बताया कि राज्य के विभिन्न ज्वलंत मामले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी सभी विषयों को गंभीरता से सुना और उस पर अमल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत जल्द संगठन का विस्तार होगा। साथ ही मजबूती पर कार्य किया जाएगा। मौके पर प्रदेश महासचिव उपेंद्र सिंह यादव, इरफान अंसारी एवं अन्य ढेर सारे लोग उपस्थित थे।