पुर्व विधायक भाजपा नेता सत्येन्द्रनाथ तिवारी के माता कलावती कुंवर का निधन उनके आवास बेलहारा में सुबह 10 बजे हो गया है उनकी उम्र 106 वर्ष था विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।उनके निधन की सूचना मिलने पर सूबे के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर समेत भारी संख्या में लोगों ने पूर्व विधायक श्री तिवारी के बेलाहारा स्थित पैतृक के आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि व्यक्त की।
जबकि भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि माता जी के निधन पर भाजपा गढ़वा जिला परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल है उनके निधन पर बेलहारा में जिले के सभी मंडल से कार्यकर्ताओं का बड़ा जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके अलावा सुबह से ही गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों का भारी भीड़ लगा रहा।
शव यात्रा में पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान स्वच्छता अभियान पलामू प्रमंडल प्रभारी अमित उपाध्याय भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे संजय भगत महामंत्री संतोष दुबे जिला मंत्री महेंद्र सिंह सोशल मीडिया प्रभारी गुड्डू तिवारी पुष्प रंजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान अरुण तिवारी जिला मंत्री शिवम भारद्वाज संजय जायसवाल जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय भाजयुमो गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया भाजयुमो गोवावल मंडल अध्यक्ष अक्षय दुबे भाजयुमो रंका मंडल अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी कैलाश कश्यप मनोज जायसवाल मुरारी यादव सुरेन्द्र विश्वकर्मा प्रदीप पासवान मोनु चौबे उदय कुशवाहा वृन्दा उपाध्याय अरविंद धर दुबे राकेश केशरी कुंदन चंद्रवंशी अजीत तिवारी ओबीसी मोर्चा गढ़वा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,भाजपा नेता विभाकर पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
अंतिम संस्कार गांव में ही स्थित श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भी भारी संख्या में स्थानीय लोग विभिन्न पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए।