कांडी /गढ़वा : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर कांडी में भाजपाइयों ने शोक सभा का आयोजन कर श्रदांजलि अर्पित किया।जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया।इस दौरान भाजपाइयों ने स्व. कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि देते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वहीं भाजपा नेता सह कांडी मुखिया विनोद प्रसाद ने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह को राम मंदिर के साथ साथ युगों युगों तक याद रखा जायेगा, इनके निधन के चलते देश ने एक महान सपूत खो दिया। शोकसभा में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे के साथ पूर्व सांसद प्रतिनिधि रामलखन प्रसाद,मुखिया विनोद प्रसाद, सुदर्शन मेहता, ललन साह, रामनाथ प्रसाद, पप्पू कुमार, सुनील पाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।