जायंटस ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की ओर से ग्राम सूखबाना गुर्दी रोड लहसुनियां पहाड़ के समीप फार्म हाउस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया Garhwa-

 जायंटस ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की ओर से ग्राम सूखबाना गुर्दी रोड लहसुनियां पहाड़ के समीप लीलावती पाठक के फार्म हाउस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमे 35 फलदार, औषधियुक्त पौधे लगाए गए। मौके पर जायंटस सहेली की अध्यक्ष किरण गुप्ता ने कहा की पर्यावरण संवर्धन हेतु हमे स्वयं तथा लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। यहां हम आज भी पूर्णतः वर्षा पर ही निर्भर है ऐसे में जरूरत है की हम पर्यावरण को समृद्ध बनाएं। प्रशासनिक निर्देशक  रंजना जायसवाल ने बताया की वृक्ष का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। वृक्ष ही सबसे ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते है जो की मानव जीवन के लिए सबसे उपयोगी है। 

उपस्तिथि - माला केशरी, सुनीता केशरी, रितु जायसवाल, रीमा गुप्ता, वीणा केशरी, लीलावती पाठक





Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa