गढ़वा सदर थाना परिसर में समारोह आयोजित कर चौकीदार सरजु राम के सेवानिवृत्त होने पर सामूहिक रूप से विदाई दी गई। Garhwa-

  गढ़वा सदर थाना परिसर में रविवार को समारोह आयोजित कर थाना क्षेत्र के कितासोती के चौकीदार सरजुराम के सेवानिवृत्त होने पर सामूहिक रूप से विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने की। संजय कुमार ने बताया कि सरजू राम 30 वर्ष की सरकारी सेवा दी। सेवा के दौरान ये बेहतर कार्य किया।  चौकीदारों की सेवा के दौरान इनके क्षेत्र में कोई ¨हसक वारदात नहीं हुआ और ना ही असामाजिक तत्वों ने इनके खिलाफ कोई साजिश रची। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने दायित्व चौकीदार एवं दफादार पर होता है। जो ये बखूबी निभाया। सेवानिवृत्त चौकीदार ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा काल के दौरान सभी पदाधिकारियों का स्नेह और सम्मान उन्हें मिलता रहा। विदाई में थाना की ओर से सेवानिवृत्त चौकीदार को अंग वस्त्र, छाता, छड़ी आदि देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर पीएसआई सदानंद कुमार, आशीष कुमार सिंह, दिनेश मरांडी, कृष्ण कुशवाहा, एएसआई अभिमन्यु सिंह, चौकीदार मनीष कुमार, रामचंद्र राम, अशोक राम, अंबिका राम, शिवराम, अलीबक्स अंसारी, उपेंद्र राम, रामाकांत पासवान, संजय पासवान, सुनील पासवान, नंदू राम सहित पुलिस के जवान शामिल थे।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa