महुली गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर की भुवनेश्वर में हुई मौत...Report- Brajesh Pandey

 गढ़वा : कांडी -थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील बैठा की मृत्यु रविवार को भुवनेश्वर उड़ीसा में हो गयी।घटना दोपहर एक बजे की है।मृतक के पिता राम लग्न बैठा ने बताया कि दोपहर में साइट पर ही लंच टाइम में खाना खा रहा था कि उसी दौरान उसे हिचकी आई और वह बेहोश हो गया।उसके दूसरे साथियों ने तत्काल अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने जॉच कर बताया कि इसकी मृत्यु हो गयी है।मृतक भुवनेश्वर में पिछले तीन महीने से एआईपीएल नामक कंपनी में मजदूरी करता था।उसके साथ गांव के पांच -छः लोग और थे।मृतक अपने पीछे पत्नी अनिता देवी दो पुत्र व एक लड़की को छोड़ गया।सुनील की मौत की खबर जैसे ही गांव में लोगों को मिली पूरे गांव व घर में कोहराम मच गया।लोगों ने बताया कि वह घर से पूर्ण रूप से स्वस्थ्य काम करने गया था।भुवनेश्वर में मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।मृतक सुनील का शव सोमवार दोपहर तक घर महुली पहुंचने की उम्मीद है।









Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa