आज दिनांक 17.07.2021 को कैलान पंचायत में आजसू पार्टी की पंचायत कमेटी की गठन की गई /
आजसू पार्टी के कैलान पंचायत अध्यक्ष सिकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभय कुमार यादव, उपेन्द्र कुमार, सचिव धर्मेन्द्र कुमार यादव, राहुल कुमार सिंह, विकास यादव सहित निम्मन पंचायत कार्यकर्ताओं को पार्टी की पदभार दिया गया। इस बैठक में आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ऋषि कुमार साह एवं प्रखंड सचिव अनूप कुमार पासवान उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ऋषि कुमार साहू ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड के माटी की पार्टी है आजसू पार्टी झारखंड का विकास कर सकती है आजसू पार्टी का ही देन है आज झारखंड में पंचायत चुनाव हो रहा है जब सुदेश महतो जी पंचायती राज विभाग का मंत्री थे सुनो उन्हीं के नेतृत्व में झारखंड में पंचायत चुनाव हुआ साथ ही झारखंड में महिला को 50% हिस्सेदारी दिलाने का काम किया।
वहीं पर प्रखण्ड सचिव अनूप कुमार ने पार्टी मजबूती के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की उन्होंने साफ सुथरी पार्टी के साथ जुड़ कर विकास की गति म सहभागिता प्रदान करने की बात कही।
मौके पर बीरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव,संजू यादव, पंकज कुमार, विशाल पटेल, अजय यादव,राजा यादव सही काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।