कांडी भाजपा कार्यालय में मंडल कार्य समिति की हुई बैठक में 20 महिला व 20 युवाओं की संगठन बनाने पर हुई चर्चा ----रिपोर्ट : ब्रजेश कुमार पाण्डेय

 कांडी /गढ़वा : कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को कांडी मंडल कार्य समिति की बैठक की गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने की।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रविन्द्र पासवान ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर  20 महिला व 20 युवाओं की टीम बनाकर संगठन का मजबूत बनाएं।

हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है संगठन के साथ-साथ मंडल को जनता के विकास कार्यों की चिंता करना चाहिए।

संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराना होगा। वर्तमान सरकार द्वारा एक साथ पूरे जिले के प्रखंड के अधिकारी व कर्मियों का तबादला करना अपरिपक्वता दर्शाता है। इस तबादले से कांडी प्रखंड में विगत एक सप्ताह से  अस्थिरता का महौल है।


मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे, सांसद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, रामलखन चंद्रवंशी, कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद, मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे,प्रखंड उपाध्यक्ष सीताराम तिवारी,सुरेंद्र सिंह, रामजन्म प्रसाद, भोला मेहता व सुरेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa