भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्मा स्थान खजूरी लगमा में वृक्षारोपण भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी जी के नेतृत्व में किया गया, उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि आज ऑक्सीजन के कमी के चलते हजारों लोग अपना जान गवा चुके ऐसे में पेड़ पौधा आज जीवनदायिनी का काम करेगा जैसा कि जानते हैं कि हरे भरे पेड़ के द्वारा ऑक्सीजन का निर्माण होता है इसलिए पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी लोग वृक्ष लगाएं ,जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी पूरे जिले में वृक्षारोपण का कार्य कर रही है, जिससे जिले में पेड़ पौधा से मिलने वाला जीवनदायिनी ऑक्सीजन आने वाले समय में लोगों के लिए लाभकारी होगा, जिसमें अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी जवाहर पासवान जिला महामंत्री संतोष दुबे मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रितेश चौबे मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा प्रदीप पासवान अरुण दुबे अपना शुभम सुरेश बिंद लाला बिंद अरविंदर दुबे एवं सुमेर दत्त दुबे सहित भारतीय जनता पार्टी के लोग उपस्थित थे,