भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवम जिला अध्यक्ष जी के निर्देश पर एक दिवसीय खेत पर धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया किसानों की समस्याओं को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ किसान के साथ खेत में प्रदर्शन किया गया इसमें चुनाव के समय किसानों से जो वादा हेमंत सरकार के द्वार जो किया गया धान मूल्य को बढ़ाने के बजाए धान का खरीदी भी नही किया गया जिससे किसानों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई दूसरे खेती का समय भी आ गया किसानों के पास बीज खरीदने तक का पैसा नहीं है ।इन सभी मांगो को लेकर गढ़वा वार्ड नं0 1 जोबरैया में प्रदर्शन किया गया एवम ग्रामीण जनता के द्वारा सरकार विरोधी नारा लगाया गया कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम प्रभारी श्री कैलाश कश्यप एवं कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थिति भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री मुरलीश्याम सोनी नगर मंडल कार्यसमिति सदस्य सोनू चन्द्रवंशी भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुशवाहा किसान बंधु उपस्थित थे हम सभी वर्तमान सरकार हेमंत सरकार के द्वारा किए गए किसानों के साथ धोखा किया धान खरीद कर पैसा भी नहीं दिया और कितने किसानों का धान क्रय केंद्र पर रखे रखे सड़ गया उसी के खिलाफ में हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा बुलंद किए
हमारी मांगे
1/किसानों द्वारा खरीदा हुआ धान का भुगतान तत्काल करो
2/सभी किसानों का कर्ज माफ करो
3/खाद बीज रसायनिक तत्काल मुहैया कराओ
4/किसानों के नष्ट गरमा फसल का तत्काल मुआवजा भुगतान करें
5/रघुवर सरकार द्वारा प्रायोजित मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना चालू करो