आशा देवी बनी बीजेपी की उंटारी प्रखण्ड के महिला मोर्चा अध्यक्ष, कई भाजपाइयों ने दी बधाई--- उदित चौधरी की रिपोर्ट

 बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पलामू जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सिट्टू गुप्ता के सहमति से मंगलवार को आशा देवी को उंटारी प्रखंड के महिला मोर्चा के अध्यक्ष मनोनीत किया गया है

मौके पर श्री मति देवी ने प्रदेश नेतृत्व,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं सभी भाजपाइयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी है उस पर मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगी। नयनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री मति देवी ने आगे कहा की मैं महिलाओं से संबंधित मुद्दों और उनके अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करूँगी और पार्टी में अधिक से अधिक क्षेत्र के महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करूँगी। बधाई देने वालो में उंटारी के नी वर्तमान जिला पार्षद मनोज सिंह वेदप्रकाश शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कांत मेहता नि वर्तमान 20सूत्री अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ शर्मा रिकेश ठाकुर रघुवीर सिंह चंद्रवंशी बजरंगी कुमार पवन गुप्ता सहित अन्य कई लोगों ने बधाई दिया है।




Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda