श्री राम नवमी पूजा महासमिति जेनरल गढ़वा का बैठक आयोजित की गई।

 आज दिनांक 11 .04. 2021 दिन रविवार को श्री राम नवमी पूजा महासमिति"जेनरल" गढ़वा का बैठक संघत मुहल्ला स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में  मदन पहलवान जी की  अध्यक्षता में आयोजित की गई।

          इस बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व के वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री राम नवमी महापर्व कोरोना की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए भव्य एवं दिव्य रूप से मनाया जाएगा।

         साथ ही साथ पूरे शहर को प्रकाशमय एवं भगवा ध्वज से पाठ दिया जाएगा तथा जगह जगह पर बड़े-बड़े महावीरी ध्वज स्थापना की जाएगी।

         बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने कहा कि उपस्थित शांति सद्भावना समित्ति-ऊँचरी, महाराणा प्रताप अखाड़ा मुख्य पथ,वीर कुअँर सिंह अखाड़ा सुखबना,व्यवसायी संघ अग्रवाल मुहल्ला मुख़्य पथ,मा भवानी अखड़ा रॉकी मुहल्ला गढ़वा,श्री रामदूत अखाड़ा नवादा मोड़,दिगम्बर अखाड़ा निमिया स्थान, श्री बजरंग अखाड़ा मझियाव मोड़,बजरंग संघ सोनपुरवा,जय हनुमान अखाड़ा लाइन उस पार सोनपुरवा, शांति सद्भावना समिति ऊँचरी,आइ जी ग्रुप इंदिरा गांधी रोड, शिवाजी अखाड़ा बलिसह लेन,शिवशक्ति संघ नगवां,जय माँ गढदेवी अखाड़ा,श्री बजरंगी अखाड़ा भगलपूर टंडवा श्री रामनवमी पूजा समिति चिनिया एवँ उपस्थित अन्य अखाड़ो एवँ समिति के सदस्यों के रामभक्तों ने मुझे पुनः अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है मैं इसके लिए आभार व्यक्त करता हूँ, तथा श्रीराम नवमी पूजा भव्य रूप से मने इस हेतु कार्य करूँगा।

           बैठक में उपस्थित उपरोक्त सभी अखाड़ो के लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब इस कोरोना काल में राजनीतिक कार्यक्रम हो सकते हैं जहां हजारों-हजार की भीड़ उपस्थित हो रही है, अन्य सभी धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं तो वर्ष में एक बार आने वाले रामनवमी पूजा महोत्सव को हम धूमधाम से क्यो नही मना सकते हैं।

       इस वर्ष हम सभी अखाड़े के लोग एवँ श्रीराम नवमी पूजा महासमिति "जेनरल" के नेतृत्व में रामनवमी पूजा भव्य रूप से मनायेंगे इसके लिए प्रशासन से बात किया जाएगा।

      तत्पश्चात मुरली श्याम सोनी ने निवर्तमान कमेटी को भंग कर नई समिति की घोषणा की।

        नई समिति निम्नलिखत है।

    संयोजक-बबलू पटवा।अध्यक्ष- मुरली श्याम सोनी। उपाध्यक्ष-मनीष केशरी, बिपुल धार दुबे,रोहित कुमार छोटू,पंकज केशरी, उमेश कश्यप, संजीव कुमार दुबे।

महामंत्री-आशीष वैद्य एवँ मनीष कमलापुरी।

मंत्री के रूप मेंकमल किशोर चौबे जी,अविनाश पासवान,विशाल जायसवाल,श्री विवेक कुमार सिन्हा,मनीष कुमार गुप्ता,दीपक मिश्रा जी।

 प्रधान संगठन मंत्री- पिंटू कुमार ओला।

संगठन मंत्री -दौलत सोनी,पिंटू सिंह, सूरज कुमार सिंह,गांधी पासवान, विजय ठाकुर,सुनील गुप्ता,गोपाल सोनी।

कोषाध्यक्ष-भरदुल पासवान जी,

सह कोषाध्यक्ष-सुमित कश्यप।मीडिया प्रभारी-सोनू सिंह।

कानूनी सलाहकार-आशिष दुबे।

शोशल मीडिया प्रभारी-शुभम गुप्ता।

कार्य समित्ति सदस्य-प्रीतम गौड़,शुशील पांडेय,हर्ष कश्यप, अमन कुमार चौबे,उत्तम कमलापुरी, करीमन बघेल,प्रवीण जायसवाल, श्याम कमलापुरी, सुनील केशरी, चंदन जायसवाल, सुनील गुप्ता,कर्ण मेहता, के साथ साथ सभी अखाड़ो के अध्यक्ष,महामंत्री तथा सचिव समिति के कार्यसमिति सदस्य के रूप में कार्य करेंगे इसके साथ ही 100 सदस्य कार्यसमिति की घोषणा की गई।

संरक्षक मंडल के रूप में लोकसभा सांसद बीड़ी राम जी,माननीय मंत्री-श्री मिथलेश ठाकुर,विधायक श्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी जी,श्री भानु प्रताप शाही जी,पूर्व विधायक-सत्येंद्र नाथ तिवारी जी,गिरिनाथ सिंह जी,नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती पिंकी केशरी जी, उपाध्यक्ष-मीरा पांडेय जी,जिलाध्यक्ष भाजपा-श्री ओमप्रकाश केशरी जी,श्री अलखनाथ पांडेय जी,डॉ यासीन अंसारी जी,मो ₹०मदनी खान जी,श्री मदन पहलवान जी,श्री भगत सिंह जी,श्री नंद कुमार गुप्ता जी,श्री विनोद जायसवाल जी, विनोद कमलापुरी,श्री संतोष केशरी जी,श्री आद्या शंकर पाण्डे जी,श्री राकेश पाल जी




Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi