धान क्रय केंद्र कांडी के मैनेजर पर बिचौलिया से चुपके चोरी धान खरीदने का लगा आरोप--रिपोर्ट : ब्रजेश कुमार पांडेय

 गढ़वा /कांडी: प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को पहुंचे दर्जनों किसानों ने धान क्रय केन्द्र मैनेजर के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त किया।

मझिगावां गांव के किसान राहुल कुमार चौबे, शिवम चौबे, राहुल कुमार यादव,अजय यादव,नरेश प्रसाद गुप्ता, बिफन साह,शिवकुमार गुप्ता, रपुरा गांव के किसान हृदय कुमार यादव तथा घटहुआं गांव के धनंजय गुप्ता सहित दर्जनों लाभुकों ने बताया कि धान बिक्री का मैसेज आने के बाद भी धान क्रय केंद्र मैनेजर द्वारा गोदाम नहीं होने का बहाना बनाकर धान की खरीदारी नहीं की जा रही है।

जबकि चुपके चोरी बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है।

किसान बीडीओ से मिलकर अपनी समस्या रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे से मुलाकात कर धान बिक्री का आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष ने मौके पर से बीडीओ से मोबाइल पर बात कर धान क्रय केंद्र के मैनेजर पर एफआईआर करते हुए तत्काल हटाने की मांग की। श्री दुबे ने कहा कि बिचौलियों के माध्यम से मैनेजर द्वारा लागातार किसानों को ठगा जा रहा है। किसान धान बेचने के लिए लागातार गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर मैनेजर के कारण बिचौलियों की चांदी है।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa