गढ़वा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने खरौंधी बीडीओ संजीत कुमार सिंह एवं सीओ नितेश रौशन खलको को को हटाते हुए भवनाथपुर सीओ संदीप अनुराग टोपनो को खरौंधी बीडीओ एवं सीओ का प्रभार दिया है।

 खरौंधी। गढ़वा उपायुक्त  राजेश कुमार पाठक ने खरौंधी बीडीओ संजीत कुमार सिंह एवं सीओ नितेश रौशन खलको को को हटाते हुए भवनाथपुर सीओ संदीप अनुराग टोपनो को खरौंधी बीडीओ एवं सीओ का प्रभार दिया है। बताते चलें की खरौंधी बीडीओ संजीत कुमार सिंह एवं सीओ नितेश रौशन खलखो पर प्रखंड के विकास कार्यों को प्रभावित करने का आरोप प्रमुख धर्मराज पासवान उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने लगाया था। प्रमुख धर्मराज पासवान की अध्यक्षता में 26 फरवरी को प्रखंड में तालाबंदी एवं धरना देते हुए उक्त दोनों पदाधिकारी को हटाने की मांग उपायुक्त गढवा से की थी। साथ ही प्रमुख धर्मराज पासवान एवं उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी एवं खरौंधी प्रखंड के कई मुखिया के साथ  शुक्रवार को झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल बादल पत्रलेख से रांची में उनके आवास पर मिलकर प्रखंड के  विकास को प्रभावित करने वाले उक्त दोनों पदाधिकारियों को हटाने की मांग की थी।जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने उपायुक्त गढवा को फोन पर उन दोनों पदाधिकारीयों को तुरंत हटाने का आदेश दिया था। जिसके तहत उपायुक्त गढवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों पदाधिकारियों को हटाते हुए भवनाथपुर सीओ  संदीप अनुराग टोपनो को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय  के कार्यों का सफल संचालन हेतु प्रभार दिया है।






Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda