गढ़वा /कांडी : पायोनियर कंपनी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित भीलमा गांव में गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाने और नारी उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। पायोनियर कंपनी के जिला स्तरीय पदाधिकारी रोशन कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाएं स्वयं अपनी प्रेरणा से आगे बढे़ं।
भीलमा गांव में संपन्न गोष्ठी में एमडीआर विनोद कुमार ने महिलाओं को स्वयं अपनी प्रेरणा बनने और दूसरों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया एवं स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि अब देश में महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होने लगा है। बिना अधिकारों की जानकारी के कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। अधिकारों के साथ साथ उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करना होगा। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।