मृतक सुदीन गुप्ता के शव घर पहुंचते ही देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़---रिपोर्ट : ब्रजेश कुमार पाण्डेय

 गढ़वा /कांडी : थाना के शिवपुर गांव में गुरुवार की सुबह जैसे ही मृतक सुदिन गुप्ता का शव उनके आवास पर आया घर व गांव में कोहराम मच गया।परिजन दहाड़ मार कर रोने पटकाने लगे।शव आने की सूचना मिलते ही महिला पुरुषों की भारी भीड़  जमा हो गयी।सभी की आँखे नम हो गयी।विदित हो कि सुदिन गुप्ता की मृत्यु 14 फरवरी रविवार को राजस्थान के बेबीकूट के सौता में टाटा पावर प्लांट में मजदूरी करता था।रात में वह अपने अन्य 11 साथियों के साथ एक फुस की झोपड़ी में सोया हुआ था।उसी दौरान झोपड़ी में आग पकड़ लिया ।उसी में जलने से उसकी मौत हो गयी।सुदिन के मरने से उसकी पत्नी व तीन बच्चों के सर से पति वपिता का साया छीन गया।

मुखिया योगेन्द्र राम व उप मुखिया प्रतिनिधि विकास उपाध्याय ने मृतक के परिजनों से मिल हर सम्भव मदद देने की बात कही।मृतक का अंतिम संस्कार बांकी नदी के तट पर कर दिया गया।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa