आज दिनांक 9 फरवरी 2021 को उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अंन्तर्विभागीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) डिस्टिक लेवल कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आहूत की गई। बैठक में जन्म -मृत्यु की घटना का शत प्रतिशत निबंधन ऑनलाइन crsorgi.gov.in* पोर्टल पर किए जाने की बात असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी को कही गई। सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय अंन्तर्विभागीय समन्वय समिति बी एल सी सी पर अविलंब बैठक कराने का सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कहा गया। मौके पर चिकित्सा संस्थानों का सीएसआर रिपोर्ट प्रत्येक माह की 5 तारीख को निश्चित रूप से उपलब्ध कराने को जिला सांख्यिकी कार्यालय में सुनिश्चित करने की बात असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी को कही गई। ग्रामीण निबंधन इकाई 189 हैं जिसमें 91 निबंधन इकाई ही सक्रिय हैं , शेष निबंधन इकाइयों को निबंधन हेतु सक्रिय करने की बात सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को कही गई। ऑनलाइन जन्म-मृत्यु निबंधन हेतु बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। इसी क्रम में बच्चों के विद्यालय में नामांकन के समय जन्म प्रमाण पत्र के लिए अभिभावकों को जागरूक करने की बात कही गई साथ ही निजी स्वास्थ्य केंद्र जन्म- मृत्यु की घटना को ऑनलाइन निबंधन करने के लिए नगर परिषद को निर्देशित किया गया।
बैठक असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी सह अपर जिला रजिस्ट्रार( जन्म मृत्यु) गढ़वा, के अलावे जिला पंचायती राज पदाधिकारी गढ़व, जिला निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।