कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के द्वारा एक शोक सभा---

 कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन संस्कार भारती के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती गढ़वा जिला प्रमुख डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी जी की माता जी प्रमोदा देवी जी के आकस्मिक निधन एवं संस्कार भारती झारखंड प्रांत के मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय के पिताजी दिनेश दुबे जी के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिस में उपस्थित वक्ताओं ने दोनों दिवंगत आत्माओं की सद्गति हेतु 2 मिनट का मौन रखा एवं श्रद्धांजलि स्वरूप अपने उद्गार व्यक्त करते हुए दोनों दिवंगत आत्माओं के कृत्यों की चर्चा की।साथ ही साथ अपने पीछे संस्कारवान भरा पूरा परिवार छोड़ जाने के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया गया। 

शोक सभा का संचालन गढ़वा जिला इकाई के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने किया।

                 इस अवसर पर संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ,इसी इकाई के नाट्य संयोजक प्रेम दीवाना, लोक कला संयोजक अरविंद कुमार तिवारी ,दीपक लाल पांडेय,सुरेश पासवान आदि उपस्थित थे।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa