भारतीय नौ सेना के जाबाज जवान झारखंड का बेटा शहीद सुरज दुबे के लिए दो मिनट का मौन एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजीत किया गया।

 भाजयुमो गढ़वा जिला ईकाई द्वारा भारतीय नौ सेना के जाबाज जवान झारखंड का बेटा शहीद सुरज दुबे के लिए दो मिनट का मौन एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजीत किया गया। मौके पर उपस्थित भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि नौ सेना के बहादुर जवान पलामु का बेटा सुरज दुबे की हत्या जिस तरह से महाराष्ट्र के पालघर  में किया गया। इससे यह स्पस्ट हो गया है कि महाराष्ट्र में पालघर आतंकी ठिकाना बन चुका है विगत कुछ माह पुर्व उसी पालघर में संत्त महात्माओ की हत्या निर्ममता से कर दी गयी थी ठीक उसी तरह नौ सेना के जवान को जिंदा जलाकर मारा गया है महाराष्ट्र की शिवसेना कांग्रेस गठबंधन की सरकार संत महात्मा सैनिक किसी की रक्षा नही कर पा रही है नौ सैनिक हत्या मामले में झारखंड सरकार अविलम्व सीबीआई जाँच की अनुशंसा करे। इसकी जाँच ठीक से कराकर दोषी को कड़ी कड़ी सजा दिलाए। नौ सेना के जवान सुरज दुबे सिर्फ फौज के सिपाही ही नही बल्की झारखंड के बेटा थे। पलामु के रहनेवाले नौ सेना के जवान की निर्मम हत्या करनेवाले लोगो को महाराष्ट्र पुलिस अबतक नही पकड़ सकी है इससे यह संदेह  होता है कि महाराष्ट्र की निकम्मी पुलिस का तंत्र फेल हो चुका है अब इस मामले का सीबीआई जाँच ही एक मात्र विकल्प बच गया है।  महाराष्ट्र में काँग्रेस की सरकार है एवं झारखंड में भी झामुमो कांग्रेस मिलकर संयुक्त रुप से सरकार चला रहे है झामुमो सरकार को अगर इस देश से एवं झारखंड से प्रेम है तो नौ सेना जवान एवं झारखंड का बेटा सुरज दुबे हत्याकाण्ड मामले में सीबीआई जाँच की अनुशंसा करे। अगर सीबीआई जाँच की अनुशंसा नही होती है और अपराधी नही पकड़ा जाता है तो पलामु गढ़वा सहीत पुरे झारखंड का युवा समुदाय चुप नही बैठेगा आनेवाने समय में भाजयुमो गढ़वा से लेकर पुरे झारखंड प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेगा।  कार्यक्रम का संचालन भाजपा गढ़वा नगर मंडल महामंत्री मनोज पाठक ने किया। मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी जिला मिडीया प्रभारी विवेकानंद तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र विश्वकर्मा संजय जायसवाल मदन मोहन गुप्ता  विकास तिवारी नवीन जायसवाल संजय तिवारी कुंदन चौधरी अरविंद सिंह सतेन्द्र सिंह जयश्री सिंह  सहीत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजुद थे।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa