भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने शहरी भाजपा युवा मोर्चा मण्डल के अध्यक्ष पद पर सोनू सिंह को मनोनीत किया

 श्री बंशीधर नगर:---भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने शहरी भाजपा युवा मोर्चा मण्डल के  अध्यक्ष पद पर सोनू सिंह को मनोनीत किया है। शहरी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष  सोनू सिंह को बनाए जाने पर भाजपा नेताओं  ने उन्हें  माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।  भाजपा नेताओं ने कहा कि सोनू सिंह को शहरी मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से इनके नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी। भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोनू सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है की मुझे युवा मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष बनाया गया।इसके लिए उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं वरीय नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।बधाई देने वालों में अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव, विभूति भूषण चौबे,सुरज सिंह, बिरेन्द्र पांडेय, रामलाला मिश्रा, सुधीर चौबे, अरुण राम सहित अन्य लोगो के नाम शामिल है ।








Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa