कांडी :-भारतीय रजवार विकास संघ के तत्वावधान में गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत लमारी पीपरडीह में गुरुवार को महाराजा सुहेलदेव महाराज की एक हजार बारहवीं जयंती समारोह मनाई गयी।इस कार्यक्रम का अध्यक्षता कांडी प्रखंड जिला परिषद सदस्य सह गढ़वा जिला अध्यक्ष हसन रजवार ने की ।जिसमें मुख्य रूप से भारतीय रजवार विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाली रजवार , विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्र वंशी थे।
आज के इस कार्यक्रम का मंच संचालन उदय रजवार के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में प्रदेश कमिटी एवं प्रमंडल कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि सुहेलदेव महाराजा जी का जीवनी इतिहास के रूप में स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास के पन्नों में वर्णित है।विश्व इतिहास गवाह है सुहेलदेव महाराज भारतवर्ष के दस सौ वर्षों तक रजवारों के नेतृत्व में सुहेलदेव महाराज ने भारतवर्ष में शासन किए।विदेशी आक्रमणरियों षड़यंत्र कारियों के साठ गांठ से रजवार जाती को जो भारतवर्ष में सुशासन किया करते थे उनको सत्ता से निकाल कर आज एक गुमनाम कि जीवन जीने पर मजबूर किया गया है। उस गुमनामी को आज तोड़ते हुए सुहेलदेव महाराज जी के बताए गए रास्ते पर चल कर अपने समाज को अग्रसर करने पर जोर दिया जाना चाहिए।अपना हक अधिकार के लिए सबसे पहले समाज में शिक्षा को अपना कर नशा मुक्ति समाज, बाल विवाह एवं अंधविश्वास को दूर करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
मौके पर सतेन्द्र रजवार,नौजादिक मेहता,राम लखन चंद्रवंशी ,सहेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में रजवार समाज के लोग उपस्थित थे।