भवनाथपुर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का हुआ विस्तार, तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के वीर शहीदों को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि ।। अयोध्या कुमार का रिपोर्ट

 


 भारतीय जनता पार्टी भवनाथपुर ईकाई के द्वारा प्रखंड अंतर्गत भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा का विस्तार किया गया, जिसमें सुनील राम को अध्यक्ष,महेंद्र पासवान एवं नरेश भारती,संतोष बैठा एवं देवराज राम को उपाध्यक्ष, मुना भुइयाँ एवं रीता देवी को महामंत्री,संजीव बैठा,जितेंद्र राम एवंअर्जुन राम को मंडल मंत्री,उपेंद्र राम को कोषाध्यक्ष तथा नारायण राम को सह कोषाध्यक्ष वही गाया पासवान को मीडिया प्रभारी के पद पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।

      तदोपरांत कश्मीर के पुलवामा में शहीद उन वीर सैनिकों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई,जिन्होंने 14 फरवरी 2019 को माँ भारती के रक्षार्थ अपनी आहुति दी थी।कार्यक्रम की अध्यक्षता बिधायक प्रतिनिधि सह महामंत्री भानु गुप्ता के द्वारा किया गया।

      कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव,जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह,विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह एवं विपिन चौबे,चंद्रदेव रावत,गुड़ु राम,अर्जुन राम,उपेंद्र राम,रामप्रीत राम,ललन पासवान सहित अन्य लोग उपास्थि थे।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa