गढ़वा /कांडी : कांडी पुलिस ने थाना कांड संख्या 28/21 दिनांक 22फरवरी 2021 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रथमिकी अभियुक्त चोका गांव निवासी लालबिहारी दुबे के पुत्र पंकज दुबे को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
पंकज दुबे पर आईपीसी की धारा 341, 323,307,498ए/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पंकज दुबे की पत्नी पम्मी देवी व ससुर ने कांडी थाना में पंकज दुबे के उपर दहेज के लिए बुरी तरह मारपीट करने व जान से मारने का मामला दर्ज कराया था।